फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Quarantine center sent to eight more Jamati

कोटद्वारः आठ और जमातियों को भेजा क्वारंटीन सेंटर

Fri, 10 Apr 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Quarantine center sent to eight more Jamati
डीजीपी उत्तराखंड की घरों में छिपे हुए जमातियों को दी गई चेतावनी का असर कोटद्वार में भी दिखा। यहां गत फरवरी में धर्म प्रचार कर लौटे आठ जमातियों ने कोतवाली पुलिस को अपने नाम पते नोट कराए। स्वास्थ्य विभाग ने उनका मेडिकल कराया और सिमलचौड़ स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। प्रारंभिक जांच में इन आठों जमातियों में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार डबल सिंह रावत ने बताया कि जमातियों को लेकर पुलिस और प्रशासन के सख्त रुख के बाद गाड़ीघाट और लकड़ीपड़ाव के आठ और जमातियों ने प्रशासन को गत फरवरी में लौटने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह गत वर्ष अक्तूबर में नजीबाबाद और धामपुर क्षेत्र में इस्लाम के प्रचार के लिए गए थे और इस साल फरवरी में लौटे थे। आठ जमातियों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर एहतियात के तौर पर सभी आठ जमातियों को बृहस्पतिवार को सिमलचौड़ स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में बने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नगीना, चांदपुर और दिल्ली के 39 जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव
कोटद्वार। निजामुद्दीन मरकज की घटना के बाद कोटद्वार के लकड़ीपड़ाव की दो मस्जिदों और घरों में तलाशे गए सभी 39 जमातियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने से स्थानीय पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। तहसीलदार डबल सिंह रावत ने बताया कि गत एक अप्रैल को स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने लकड़ीपड़ाव की दो मस्जिदों से 26 और पहाड़ के गांव लौट चुके 13 जमातियों को कोटद्वार के दो क्वारंटीन सेंटरों में भेजा था। उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed