फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Protest of students' union over exam form and fee

परीक्षा फार्म और शुल्क को लेकर छात्रसंघ का विरोध प्रदर्शन

Tue, 02 Jun 2020 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Protest of students' union over exam form and fee
गढ़वाल और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरने और परीक्षा शुल्क लेने के विरोध में छात्रसंघ ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा शुल्क को वापस लेते हुए अगली कक्षा में प्रमोट करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी के नेतृत्व में छात्र राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के गेट के सामने एकत्र हुए। उन्होंने महाविद्यालय के मुख्य गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बच्चे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। प्रदेश सरकार खुद कोरोना संक्रमण से अछूती नहीं है। महाविद्यालय को देश के विभिन्न क्षेत्रों के रेेड जोन से आने वाले प्रवासियों को रखने का केंद्र बना दिया गया है। कहा कि ऐसे में महाविद्यालय में परीक्षा कराए जाने के कारण कोराना संक्रमण फैलने का खतरा है। ऐसे में महाविद्यालय में परीक्षा करना ठीक नहीं है। कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय और श्रीदेव सुमन विवि छात्रों पर परीक्षा फार्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने विवि प्रशासन से परीक्षा शुल्क वापस लेते हुए बीएड से लेकर महाविद्यालय में संचालित सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट करने की मांग की। इस अवसर पर छात्रसंघ महासचिव अतुल डोबरियाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय रावत, बॉबी सिंह, शिवम नेेगी, मो. आरिफ अली, आशीष सिंह रावत, आकाश देवरानी, सुमित जखमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed