Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kamlesh became the president and Rahul Chamoli became the minister.

Kotdwar News: कमलेश अध्यक्ष और राहुल चमोली बने मंत्री

Mon, 02 Nov 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 02 Nov 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Kamlesh became the president and Rahul Chamoli became the minister.
कोटद्वार। सहायक वन कर्मचारी (वन दरोगा) संघ, भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन और लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन टीओ क्वार्टर कोटद्वार में आयोजित किया गया। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कमलेश कुमार रतूड़ी को अध्यक्ष और राहुल चमोली को मंत्री चुना गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

चुनाव सहायक वन कर्मचारी संघ के प्रदेश संयुक्त वरिष्ठ सचिव गोविंद नगरकोटी, शिवालिक वृत्त संरक्षक आशीष कोठारी, मंत्री वीरेंद्र सिंह रौथाण, उप वन क्षेत्राधिकारी प्रांतीय संघ के कोषाध्यक्ष अनिल देवलियाल, मिनिस्ट्रीयल कोटद्वार-लैंसडौन के मंत्री दीपक रावत तथा वन बीट अधिकारी संघ शाखा लैंसडौन-कोटद्वार के अध्यक्ष कैलाश राणा और सचिव के निर्देशन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में विकास धनगड़ को उपाध्यक्ष, राकेश वेदवाल को संरक्षक और मनमोहन सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं पंकज आर्य को लेखा संप्रेक्षक, भूपेंद्र सिंह रौतेला और अंजली पटेल को मीडिया प्रभारी, सतेंद्र सिंह रावत और दीप्ति नेगी को संगठन मंत्री, वरुण भट्ट और संजय नेगी को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed