फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Protest Against the Collection of Damage Charges Instead of Renewing Leases

Kotdwar News: लीज नवीनीकरण न कर डेमेज चार्ज वसूलने का विरोध

Thu, 09 Apr 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 09 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Protest Against the Collection of Damage Charges Instead of Renewing Leases
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले को संसद में उठाने की मांग की
विज्ञापन

लैंसडौन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में छावनी परिषद की मनमानी पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में छावनी परिषद की ओर से लीज भवनों का नवीनीकरण नहीं होने के बाद भी होल्डरों से डेमेज चार्ज वसूली का पुरजोर विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने मामले को संसद में उठाने की मांग भी की।
धर्मशाला में बृहस्पतिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर बिष्ट ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ब्रिटिशकाल के दौरान छावनी नगर लैंसडौन में सिविल नागरिकों की बसावट के लिए लोगों को 99 वर्ष की लीज पर भूमि आवंटित की गई थी। 99 वर्ष की लीज मियाद की समाप्ति के बाद अब लीज का नवीनीकरण होना था लेकिन छावनी परिषद की ओर से लीज का नवीनीकरण न कर लीजधारकों को नोटिस थमाकर उनसे भवन का डेमेज चार्ज वसूला जा रहा है। कुछ लोगों ने लोन लेकर और इधर-उधर से धन एकत्र कर छावनी परिषद के दबाव में धनराशि भी जमा करा दी है।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि छावनी परिषद की ओर से लोगों से डेमेज चार्ज की वसूली अनुचित व जनविरोधी है। 10 अप्रैल को लोकसभा सदस्य व कांग्रेस की राज्य प्रभारी शैलजा के कोटद्वार आगमन पर उन्हें ज्ञापन देकर मामले को लोकसभा में उठाने की मांग की जाएगी। बैठक में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनमोहन असवाल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विक्रांत खंतवाल, शशि रौतेला, नगर अध्यक्ष गंभीर रावत, सलीम रहमान, राजेश अग्रवाल, राजेश्वर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed