{"_id":"67f2b0d0da8adde93407fe87","slug":"protest-against-liquor-shop-continues-in-dudhrakhal-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-658496-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दुधारखाल में शराब की दुकान का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दुधारखाल में शराब की दुकान का विरोध जारी
विज्ञापन
सतपुली। तहसील सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत दुधारखाल कस्बे में खोली गई अंग्रेजी शराब की दुकान का लगातार दूसरे दिन रविवार को प्रदर्शन कर महिलाओं ने विरोध किया।
कस्बे के नजदीकी गांवों बबीना, कोटा तल्ला, कोटा मल्ला, कंडिया, बुसेला, मोली और पास्ता गांवों की महिलाओं ने रविवार को भी दुधारखाल में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शराब की दुकान बंद करने के लिए नारेबाजी कर जुलूस निकाला। इसके बाद दुधारखाल बाजार स्थित यात्री शेड में प्रदर्शन करते हुए कहा कि शराब की दुकान खुलने से दुधारखाल क्षेत्र में माहौल खराब होगा। मातृ शक्ति इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य सरकार को शराब की दुकान को जनहित को देखते हुए तत्काल बंद करना चाहिए।
महिलाओं ने शराब की दुकान को बंद नहीं किए जाने तक रोजाना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से शराब की दुकान को तत्काल बंद कराने की अपील की। प्रदर्शनकारियों में ग्रामसभा कंडिया की प्रशासक मधु देवी, आशा देवी, पूजा देवी, ऊषा देवी, जशोदा देवी, विजेता देवी, कलावती देवी समेत करीब 40 महिलाएं शामिल रहीं।