{"_id":"6af84f4609ae38102100523e","slug":"prosperity-of-institutions-possible-only-through-integrity-and-transparency-asp-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128067-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता से ही संस्थानों की समृद्धि संभव : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता से ही संस्थानों की समृद्धि संभव : एएसपी
Sat, 14 Nov 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की समृद्धि और विश्वसनीयता के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना जरूरी है। डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा भी केवल व्यक्तिगत सतर्कता का विषय नहीं बल्कि संस्थान की सुरक्षा, गोपनीयता और विश्वसनीयता से जुड़ी सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी व्यवस्था तक सीमित नहीं है, इसके लिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को सतर्क एवं जिम्मेदार रहना होगा। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
समापन समारोह में मुख्य अतिथि मनोज कुमार ठाकुर और महाप्रबंधक रवींद्र नाथ पांडे ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।