{"_id":"63ee4e3e9142d34c9c0f7842","slug":"proposal-for-beautification-of-passenger-train-and-station-kotdwar-news-c-5-1-drn1030-79964-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: कोटद्वार से देहरादून के लिए पैसेंजर ट्रेन व स्टेशन के सौंदर्यीकरण का दिया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: कोटद्वार से देहरादून के लिए पैसेंजर ट्रेन व स्टेशन के सौंदर्यीकरण का दिया प्रस्ताव
विज्ञापन
रेलवे की समस्याओं को लेकर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मिलीं विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी से मुलाकात की। उन्होंने कोटद्वार रेलवे से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव करने, कोटद्वार-नजीबाबाद-देहरादून पैसेंजर ट्रेन के संचालन और कोटद्वार रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण की मांग की। केंद्रीय रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया।
वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 7:00 बजे चलकर दोपहर 1:40 बजे कोटद्वार पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन कोटद्वार से अपराह्न 3:55 मिनट पर चलकर रात 10:20 बजे दिल्ली पहुंचती है जिससे क्षेत्रवासियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी लंबे समय से ट्रेन के समय में बदलाव करने की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली से सुबह 6:00 बजे और कोटद्वार से दोपहर 2:00 दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की मांग की।
उन्होंने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से कोटद्वार रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कराने, स्टेशन के पास रेलवे की भूमि पर पार्किंग बनाने, गुरुद्वारे के समीप रेलवे की भूमि पर चिल्ड्रन पार्क बनाने, कोरोनाकाल में बंद की गई गढ़वाल एक्सप्रेस का पुन: संचालन और इसका विस्तार जयपुर अजमेर तक करने का सुझाव दिया।