फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Buried in the rubble vehicle, survived the Pilgrim

मलबे में दबा वाहन, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री

Tue, 13 Sep 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी। Updated Tue, 13 Sep 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Buried in the rubble vehicle, survived the Pilgrim
पौड़ी जिले के पाटीसैंण से ज्वाल्पा के बीच भूस्खलन से आया मलबा बदरीनाथ जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के ऊपर जा गिरा। - फोटो : Amar Ujala
पाटीसैंण से ज्वाल्पा के बीच पहाड़ी धंसने से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन पर मलबा आ गिरा। वाहन में सवार चार यात्री और चालक बाल-बाल बचे।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बसीकृतपुर निवासी एडवोकेट गंगा रस्तोगी ने बताया कि मंगलवार सुबह वे परिवार के साथ निजी वाहन से बदरीनाथ धाम जा रहे थे। पाटीसैंण से ज्वाल्पा के बीच पहाड़ी धंसने लगी। अचानक वाहन के आगे बड़ा बोल्डर आ गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि बोल्डर वाहन के ऊपर नहीं गिरा। तभी पहाड़ी से तेजी से मलबा भी गिरने लगा। सभी ने तेजी से वाहन का दरवाजा खोला और बाहर निकल आए। वे लोग सुरक्षित स्थान की भाग गए। इस बीच वाहन मलबे दब गया। सूचना पर पहुंची लोनिवि की जेसीबी ने मलबा हटाया। एडवोकेट रस्तोगी ने बताया कि बदरीनाथ जी की कृपा से वे लोग सकुशल बच गए। अब वे सभी बदरीनाथ धाम के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed