फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Prepare to fight infection on a war footing: Satpal Maharaj

संक्रमण से लड़ने को युद्धस्तर पर करें तैयारी : सतपाल महाराज

Mon, 10 May 2021 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Prepare to fight infection on a war footing: Satpal Maharaj
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में कोरोना से निपटने को युद्धस्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही टीकाकरण और कोरोना की जांच बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में पर्यटन मंत्री ने एलोपैथिक चिकित्सालय, सिवाल, पाबौ में डॉक्टर की नियुक्ति के बाद भी अस्पताल में डॉक्टर न पहुंचने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस पर अधिकारियों ने बताया कि कोटद्वार में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण डॉक्टरों की तैनाती कोटद्वार अस्पताल में की गई है। कोटद्वार में कोरोना की स्थिति सामान्य होने के बाद ही एलोपैथिक चिकित्सालय सिवाल में चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को कोविड की रिपोर्ट लोगों को समय से उपलब्ध कराने और चौबट्टाखाल विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों तक कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने, क्वारंटीन केंद्रों में शौचालय, बिजली, पानी और भोजन की सुविधा सुनिश्चित की जाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि बैजरो और चौबट्टाखाल में लोगों को पीलिया और हेपेटाइटिस की जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा उपकरणों की खरीदारी के लिए विधायक निधि से 13 लाख रुपये जारी किए गए हैं। जबकि सतपुली चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा गया है। उन्होंने डीएम को कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ आशीष भट्गाई, सीएमओ डा. मनोज शर्मा, उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार, एसडीएम पौड़ी श्याम सिंह राणा, एसडीएम रवींद्र बिष्ट, डीएसओ केएस कोहली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरों और बीरोंखाल के प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल व पाटीसैण प्रभारी डॉ. आरती बहल और संयुक्त चिकित्सालय सतपुली प्रभारी डॉ. अश्विनी कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed