फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Preparations have been started for Sanskrit competitions to be organised from block level to state level for the promotion of Sanskrit.

Kotdwar News: 14 एवं 15 नवंबर को खंड स्तर पर होंगी संस्कृत प्रतियोगिताएं

Sun, 02 Nov 2025 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 02 Nov 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
Preparations have been started for Sanskrit competitions to be organised from block level to state level for the promotion of Sanskrit.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। संस्कृत अकादमी हरिद्वार उत्तराखंड सरकार की ओर से संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए खंड स्तर से राज्यस्तर तक आयोजित की जाने वाली संस्कृत प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू कर दी गई है। आगामी 14 एवं 15 नवंबर को प्रथम चरण की खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। ये परीक्षा हर विकासखंड में खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में होंगी।
खंड संयोजिका बीना गौड़ ने बताया कि संस्कृत प्रतियोगिताओं के लिए सेवारत और सेवानिवृत्त शिक्षकों ली, जिसमें पौड़ी जिले के जिला संयोजक रोशन गौड़ ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में होंगी। प्रत्येक खंड में यह परीक्षा 14 एवं 15 नवंबर को कराई जानी हैं।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाॅक में परीक्षाएं मेहरबान सिंह कण्डारी विद्या मंदिर इंटर काॅलेज कालाबढ़ में होंगी। बैठक में कहा गया कि संस्कृत उत्तराखंड राज्य की द्वितीय राजभाषा है और सभी भाषाओं की जननी भी है, इसलिए इसका प्रचार -प्रसार करना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है। खंड संयोजिका बीना गौड़ ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं कक्षा 6 से 10 तक कनिष्ठ वर्ग और कक्षा 11 से स्नातकोत्तर तक वरिष्ठ वर्ग दो भागों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें संस्कृत समूह गान, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत नाटक, संस्कृत आशु भाषण, संस्कृत श्लोक उच्चारण, संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व सहसंयोजक डाॅ. रमाकांत कुकरेती, डाॅ. मंजू कपरवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed