फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Preeti fulfilled her martyred father's dream by becoming a doctor.

Kotdwar News: प्रीति ने डॉक्टर बनकर बलिदानी पिता के सपने को किया साकार

Sat, 16 May 2026 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 16 May 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
Preeti fulfilled her martyred father's dream by becoming a doctor.
कोटद्वार। कोटद्वार की डबराल काॅलोनी निवासी प्रीति कंडवाल उस समय मात्र पांच माह की थी जब उनके पिता सुशील कंडवाल आपरेशन मेघदूत के दौरान देश रक्षा में बलिदान हो गए थे। जन्म के समय पिता ने उसे गोद में उठाया था और उसे डाॅक्टर बनाने की बात कही थी। आज प्रीति ने बलिदानी पिता के उस सपने को साकार करके दिखाया है। प्रीति का चयन उत्तराखंड में चिकित्साधिकारी (मेडिकल आफिसर) के पद पर हुआ है।
विज्ञापन

देहरादून में जब मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा तो यह परिवार के लिए अत्यंत भावुक पल था। माता मीनाक्षी बताती हैं कि उनकी दो बेटियां है बड़ी बेटी दीप्ति इंजीनियर है। वर्ष 1996 में जब उन्हें पति के देश के लिए बलिदान होने की सूचना मिली तो उस समय उनकी बड़ी बेटी दो साल और छोटी बेटी मात्र पांच माह की थी।
विज्ञापन

कोटद्वार से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने आर्मी काॅलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली से एमबीबीएस की पढ़ाई की। इसके उपरांत उन्होंने वर्धमान महावीर मेडिकल काॅलेज और सफदरजंग अस्पताल से एमडी की पढ़ाई की। वर्तमान में वह जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल नई दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट पैथोलाजिस्ट के तौर पर कार्य कर रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed