फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pradhan, furious due to lack of net connectivity, demonstration

नेट कनेक्टिविटी न होने पर भड़के प्रधान, प्रदर्शन

Mon, 05 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Pradhan, furious due to lack of net connectivity, demonstration
प्रधान संगठन रिखणीखाल ने ब्लाक मुख्यालय में इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान ब्लाक मुख्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रधान संगठन के अध्यक्ष रघुवीर पटवाल के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा ब्लाक मुख्यालय में माह में एक सप्ताह ही इंटरनेट कनेक्टिविटी रहती है। नेट कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां उन्हें समय पर प्रमाणपत्र निर्गत नहीं हो पा रहे हैं, वहीं ब्लाक मुख्यालय आवाजाही करने में उनका धन और समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं। चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्राम प्रधान आंदोलन को बाध्य होंगे।

प्रदर्शनकारियों में प्रधान उर्मिला देवी (धामधार), महिपाल सिंह (ढौंटियाल), दीप चंद्र (गुनेड़ी), मीनाक्षी देवी (ढाबखाल), रीना देवी (चुरानी), अनिल रावत (किल्बौ), राजपाल रावत (जुर्द), सतेंद्र नेगी (गुनेड़ी), सीमा देवी (मैंदणी), अशोक कुमार (सींधी), देवेंद्र (लेकुली), मनोज रावत (रेवा), सुल्तान सिंह (खनेता), मनोज कुमार (अंगणी), सतेश्वरी देवी (गिठाला), देवा देवी (झर्त), सुमन नेगी (कंडिया) आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed