फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   An FIR should be registered against the purification of Ramlila Maidan.

Kotdwar News: रामलीला मैदान के शुद्धिकरण के खिलाफ हो प्राथमिकी दर्ज

Mon, 31 Aug 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 31 Aug 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
An FIR should be registered against the purification of Ramlila Maidan.
कोटद्वार। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण किए जाने के मामले में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर दी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण के नेतृत्व में दी गई तहरीर में गिरीश चंद पांडेय समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी नेता के कार्यक्रम के बाद सार्वजनिक स्थल को अपवित्र बताकर उसका शुद्धिकरण करना संविधान के अनुच्छेद 14 और 17 की भावना के विपरीत है। उन्होंने इसे अस्पृश्यता और जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाला कृत्य बताते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवीन रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमितराज सिंह, बलवीर सिंह रावत, जितेंद्र बिष्ट, देवेंद्र नैथन, देवेंद्र सिंह नेगी, कृपाल सिंह, राजीव कपूर, गुड्डू चौहान, सुनील सेमवाल, मनदीप, राकेश शर्मा, विजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed