{"_id":"612a67f58ebc3e7a2907545f","slug":"power-supply-stalled-for-15-hours-due-to-fault-kotdwar-news-drn388781344","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट आने से 15 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट आने से 15 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर के जशोधरपुर बिजली घर से जुड़े लालढांग और सिगड्डी फीडर में फाल्ट आने से भाबर के कई गांवों में 15 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार रात नौ बजे गुल हुई बिजली शनिवार दिन में पूरे 15 घंटे बाद बहाल हुई। बिजली आपूर्ति ठप होने का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा।
शुक्रवार दिन में पहले पौने चार बजे से साढ़े छह बजे तक करीब ढाई तीन घंटे तक बिजली कटौती की गई। इसके बाद जैसे ही आपूर्ति बहाल हुई रात नौ बजे के करीब आंधी तूफान के साथ शुरू हुई बरसात के कारण बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजलीघर से संपर्क साधा तो उन्हें 11 हजार केवी क्षमता की बिजली की लाइन में फाल्ट आने की बात बताई गई। फाल्ट आने से किशनपुर, जशोधरपुर, लूथापुर, झंडीचौड़ उत्तरी, रामदयालपुर, लोकमणिपुर, श्रीरामपुर, त्रिलोकपुर से लेकर सिगड्डी तक के क्षेत्र में पूरी रात आपूर्ति ठप रही। लोगों को पूरी रात उमस में काटनी पड़ी। क्षेत्रीय अवर अभियंता नवीन गुसाईं ने बताया कि शनिवार को फाल्ट ठीककर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
सुखरो नदी में बहे चार पोल, लटकी बिजली की लाइन
सुखरो नदी से हुए कटाव के कारण सुखरो मोटर पुल के समानांतर खींची गई बिजली की लाइन के चार पोल ढह गए। अधर में लटकी रही लाइन पर करंट चलता रहा। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रघुराज सिंह ने बताया कि कटाव के कारण लाइन को नुकसान हुआ है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है। लाइन की मरम्मत के लिए अधीनस्थों को निर्देश दे दिए गए हैं।