फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Postmortem of Guddi, who died in tiger attack in Jamun village, was done on the spot

Kotdwar News: जमूण गांव में बाघ के हमले में मृत गुड्डी का मौके पर ही हुआ पोस्टमार्टम

Sun, 09 Mar 2025 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Postmortem of Guddi, who died in tiger attack in Jamun village, was done on the spot
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक की ग्रामसभा बखरोटी के जमूण गांव में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना के वक्त महिला घर के पास खेत में घास काट रही थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे विधायक दिलीप रावत और अधिकारियों के समक्ष विरोध जताया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कर मौके पर ही महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना शनिवार सुबह 11:30 बजे की बताई जा रही है। एक घंटे पहले ही पति-पत्नी की फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग/उप निदेशक सीटीआर के डीएफओ राहुल मिश्रा ने बताया कि जमूण गांव निवासी राज भदोला शनिवार को मां की आंखों का ऑपरेशन होने के कारण उन्हें देखने के लिए काशीपुर गया हुआ था। उसकी पत्नी गुड्डी देवी (56) घर पर अकेली थी और वह घर के पास खेत में घास काट रही थी। तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया और घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। घटना का पता शाम को पांच बजे तब चला, जब राज घर लौटा। खोजबीन करने पर गुड्डी का शव घटनास्थल से 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। मृतका की पीठ पर बाघ के पंजों के निशान थे। उसके साथ कुत्ता होने के कारण बाघ उसके शव को खा नहीं पाया।
विज्ञापन

सूचना पर रविवार को विधायक दिलीप रावत, रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ राहुल मिश्रा, मंदाल के रेंजर अजय रावत, मैदावन के रेंजर हीरेंद्र रावत, नायब तहसीलदार श्रीधर प्रसाद नौटियाल, पटवारी सर्किल बूंगी-4 के राजस्व उपनिरीक्षक रतिभान और बीडीओ प्रमोद कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। कहा कि सूचना के कई घंटे बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को नरभक्षी घोषित कर उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, बाघ के पकड़े जाने तक वन कर्मियों की गांव में तैनाती करने, मृतका के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और गांव में उगी झाड़ी कटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ राहुल मिश्रा ने बताया कि मृतका के परिजनों को दो लाख की अहेतुक सहायता राशि प्रदान कर दी गई है। मुआवजे की अवशेष धनराशि भी जल्द ही पीड़ित परिवार को प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव में आठ वन कर्मियों की टीम तैनात कर दी गई है। हमलावर बाघ की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के पास कैमरा ट्रेप भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से समूह में आवाजाही करने और रात को घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed