{"_id":"64de03d82c96e6504004da94","slug":"poonam-and-anu-became-teej-queen-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1008-2153-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पूनम और अनु बनीं तीज क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पूनम और अनु बनीं तीज क्वीन
Thu, 17 Aug 2023 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 17 Aug 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो
हरियाली तीज उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। लायंस क्लब डिग्निटी की ओर से आयोजित हरियाली तीज उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महिलाएं तीज के गीतों और हिंदी गानों पर थिरकींं और कैटवाॅक कर धमाल मचाया। इस दौरान पूनम आहूजा और अनु ग्रोवर तीज क्वीन बनीं।
देवी रोड स्थित एक होटल में आयोजित तीज उत्सव का मुख्य अतिथि पार्षद कविता मित्तल ने उद्घाटन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत एंजेल अग्रवाल ने गणेश वंदना से की। नीतिका अग्रवाल, अनुराधा पाल ने तीज गीतों पर सोलो डांस किया। अनन्या, आराध्या और रिचा जैन, रुचि विज ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रियंका बत्ता, रिचा अग्रवाल और रिंपी खट्टर ने सदस्यों को तंबोला गेम खिलाया। इसके बाद तीज क्वीन की प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें महिलाओं ने हिंदी गीतों पर नृत्य और कैटवॉक किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में पूनम आहूजा और जूनियर वर्ग में अनु ग्रोवर तीज क्वीन बनीं। मुख्य अतिथि ने दोनों तीज क्वीन को क्राउन पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। इसके बाद तीज क्वीन के साथ महिलाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर धमाल मचाया। इस अवसर पर पारुल रस्तोगी, नेहा गोयल, नताशा अग्रवाल, दिव्य कंसल, वीना भोला, रेशू चेताणी, बबली फूल, लीना बत्रा, नीतू, रीना चावला और वीना एलावादी आदि मौजूद रहीं।