{"_id":"05102bf6beb8b8e29d1ccd8c2c939348","slug":"polythene-should-be-ban-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन नहीं कोई शान, मिटा दो नामोनिशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन नहीं कोई शान, मिटा दो नामोनिशान
कोटद्वार
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल से प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन कैरी बैग का इस्तेमाल पूरी तरह रोकने में नाकाम रही नगर पालिका ने 15 दिसंबर से सभी तरह की प्लास्टिक और पॉलीथिन कैरी बैग प्रतिबंधित करने का ऐलान करते हुए मंगलवार को नगर में जनजागरूकता रैली निकाली।
रैैली में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनभर स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग कर पॉलीथिन को पूरी तरह से हटाने का आह्वान किया। मंगलवार को मालवीय उद्यान से शुरू हुई इस रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा और पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह रावत ने किया। मालवीय उद्यान से शुरू हुई रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मालवीय उद्यान में ही समाप्त की गई। इस मौके पर एसडीएम जीआर बिनवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए पॉलीथिन को पर्यावरण के लिए घातक बताते हुए इसका बहिष्कार करने की बात कही। पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने बताया कि शहर में हर तरह की पॉलीथिन प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके इस्तेमाल पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। रैली में जीआईसी, जीजीआईसी, डीएवी, जेपी इंटरकालेज, ब्लूमिंग वेल, मेहरबान सिंह कंडारी, आरसीडी समेत नगर और ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनभर स्कूलों के बच्चे शामिल थे।
पढ़ाई छोड़कर रैली के लिए बुलाए बच्चे
मंगलवार को पॉलीथिन रैली के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शहर लाया गया। हर जागरूकता रैली की तरह पालीथिन उन्मूलन रैली में भी बच्चों का इस्तेमाल हुआ। इस रैली से जनता में कितनी जागरूकता आएगी, यह तो नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन ही जाने, लेकिन स्कूलों की छुट्टी करवाकर बच्चों की पढ़ाई का नुकसान जरूर हुआ। अभिभावकों ने रैलियों में बच्चों को बुलाने की आलोचना की। उनका कहना था कि जनजागरूकता की इतनी ही चिंता थी तो शहर के सभी राजनीतिक दल और संगठनों की रैली निकलवाते।