फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Polytechnic building rages when construction comes to a halt

सात साल से ठप पड़े पॉलीटेक्निक भवन निर्माण पर भड़के ग्रामीण

Sun, 30 Aug 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic building rages when construction comes to a halt
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के बिजरखेत पॉलीटेक्निक कॉलेज के ठप पड़े निर्माण कार्य से आक्रोशित क्षेत्र के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पॉलीटेक्निक भवन के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अधूरे पड़े भवन निर्माण का कार्य पूरा करने और इसी सत्र से पॉलीटेक्निक की कक्षाओं को संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिंकी नेगी के नेतृत्व में ग्राम बड़खेत मल्ला के ग्रामीण बिजरखेत स्थित पॉलीटेक्निक के अधूरे पड़े भवन के पास पहुंचे। वहां पर ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और सांकेतिक धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिंकी नेगी ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि वर्ष 2014 में क्षेत्र के लिए पॉलीटेक्निक स्वीकृत कर भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन एक वर्ष बाद ही भवन निर्माण का कार्य बंद कर दिया गया। क्षेत्र के युवा पॉलीटेक्निक करने के लिए कोटद्वार जाने को मजबूर हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामरतन सिंह नेेगी, श्याम लाल, बीरेंद्र लाल, उमानंद, सतीश चंद्र, वीरबल साहनी, शोभा देवी, जयेश्वरी देवी, दीवान सिंह, यतेंद्र सिंह व नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed