फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kanwashram motor road to be illuminated with street lights

Kotdwar News: स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा डिग्री कॉलेज-कण्वाश्रम मोटर मार्ग

Sun, 18 Oct 2026 02:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 18 Oct 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
Kanwashram motor road to be illuminated with street lights
बोर्ड बैठक में हो चुका है प्रस्ताव पारित, खराब लाइट के कारण रात में जंगली जानवरों का बना रहता है खतरा
विज्ञापन

कोटद्वार। डिग्री कॉलेज-कण्वाश्रम मोटर मार्ग (पुराना हरिद्वार मार्ग) एक बार फिर स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा। नगर निगम की बीती पांच अक्तूबर को हुई बोर्ड बैठक में मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। नगर निगम प्रशासन की ओर से इन दिनों लाइट लगाने के लिए इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत वर्ष 2017 में 8.2 किलोमीटर लंबे डिग्री कॉलेज-कण्वाश्रम मोटर मार्ग का निर्माण कराया गया था। सड़क बनने के बाद भाजपा के पूर्ववर्ती शासनकाल में मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं। इससे शिवपुर, लालपुर, ध्रुवपुर, सत्तीचौड़, मवाकोट, गोरखपुर, कोठला और कलालघाटी क्षेत्र के लोगों को रात में आवागमन में सहूलियत मिल रही थी लेकिन अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हो गईं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की मांग पर नगर निगम की बोर्ड बैठक में स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित किया। अब इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज-कण्वाश्रम मोटर मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित हो चुका है। लाइटें लगाने के लिए इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
-चंद्रशेखर शर्मा, सहायक नगर आयुक्त, कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed