फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Polling parties left from Tehsil Headquarters, reached the booths of all four wards.

Kotdwar News: तहसील मुख्यालय से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, चारों वार्डों के बूथों पर पहुंची

Wed, 22 Jan 2025 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Polling parties left from Tehsil Headquarters, reached the booths of all four wards.

विज्ञापन




सतपुली। नगर पंचायत, सतपुली के अध्यक्ष और चार सभासद पदों के चुनाव के लिए बुधवार को तहसील परिसर से चारों पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों पर पहुंच गई। नगर पंचायत क्षेत्र के 2767 मतदाता बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के 2 और सभासद पद के 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

सतपुली तहसील परिसर में सभी पोलिंग पार्टियों एवं अन्य कर्मियों को मतदान सामग्री वितरित किए जाने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नगर पंचायत के चारों मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदान कर्मियों ने बृहस्पतिवार को मतदान हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चारों वार्डों के लिए जीआईसी सतपुली में दो, राउमावि सतपुली में एक एवं प्राथमिक विद्यालय सतपुली मल्ली में एक मतदान केंद्र बनाया गया है। अध्यक्ष पद के रिटर्निंग अधिकारी/ एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि मतदान के बाद जीआईसी सतपुली में बने स्ट्रांग रूम में मत पेटियों को रखा जाएगा। 25 जनवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन




वार्ड नंबर-1 विकास मोहल्ला और वार्ड नंबर-2 संतपॉल हॉस्पिटल के लिए जीआईसी सतपुली में दो बूथ बनाए गए हैं। वहीं, वार्ड नंबर-3 के लिए राउमावि सतपुली और वार्ड नंबर-4 सतपुली मल्ली के लिए प्राथमिक विद्यालय सतपुली मल्ली में मतदेय स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



अध्यक्ष पद के लिए दो और चार सभासद पदों के लिए 11 प्रत्याशी हैं मैदान में

सतपुली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अंजना वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान चुनाव लड़ रहे हैं। सभासद के लिए वार्ड एक विकास मोहल्ले से कांग्रेस से अमित रावत, भाजपा से भारत सिंह चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 2 सेंट पॉल हॉस्पिटल में कांग्रेस से चंद्रमोहन रावत, भाजपा से रेनू घिल्डयाल, निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र ध्यानी व सत्यनारायण वेदी समेत चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 3 बस अड्डे से कांग्रेस से दीपिका मिंया, भाजपा से सुनीता देवी और वार्ड 4 मल्ली सतपुली में कांग्रेस से रिंकी रावत, भाजपा से कांति देवी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अनीता देवी चुनाव लड़ रही हैं।



सतपुली नगर पंचायत चुनाव एक नजर में



कुल मतदाता- 2767

महिला मतदाता- 1296



पुरुष मतदाता- 1470

अन्य मतदाता- 1



.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed