{"_id":"696cd1a23fbfbc8854019e05","slug":"police-officers-were-absent-leading-to-traffic-jams-caused-by-buses-and-e-rickshaws-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121172-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नदारद रहे पुलिसकर्मी, बसों और ई-रिक्शा से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नदारद रहे पुलिसकर्मी, बसों और ई-रिक्शा से लगा जाम
Sun, 18 Jan 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 18 Jan 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
परेशान रहे क्षेत्रवासी और दुकानदार, रोडवेज डिपो इंचार्ज और कर्मचारियों ने मिलकर खुलवाया जाम
कोटद्वार। यातायात संचालन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से रविवार दोपहर रोडवेज डिपो एवं रेलवे स्टेशन के बाहर तिराहे पर जाम लगा। क्षेत्रवासियों को आवाजाही में परेशानी हुई। वहीं, कारोबार प्रभावित होने से दुकानदार परेशान रहे।
कोटद्वार रोडवेज डिपो के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। रोडवेज बसें डिपो के बाहर सड़क पर ही खड़ी हो रही है। दिल्ली, एनसीआर व अन्य राज्यों को जाने वाली बसों का समय आसपास होने से एक साथ पांच-छह बसें पहुंचने और इसके अलावा उत्तराखंड के अलग-अलग डिपो एवं यूपी के नजीबाबाद व बिजनौर डिपो की बसें कोटद्वार डिपो पर पहुंचने पर एक साथ दर्जनभर बसों के जमघट से जाम लग रहा है।
रविवार दोपहर हालांकि कोटद्वार डिपो की बसें गंतव्य के लिए निकल चुकी थी लेकिन यूपी परिवहन की एक साथ चार बसें और पर्वतीय डिपो की बसें कोटद्वार पहुंच गईं। उसी समय दिल्ली से चलकर श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन कोटद्वार पहुंची थी। बड़ी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन से बाहर निकल रहे थे। तभी तिराहे पर ई-रिक्शा का जमघट लग गया। देखते ही देखते रास्ता पूरी तरह जाम हो गया। दोपहिया वाहन तो दूर लोग पैदल भी नहीं गुजर पा रहे थे। ऐसे में वहां कोई पुलिसकर्मी, होमगार्ड या यातायात पुलिस का स्टाफ दिखाई नहीं दिया। डिपो इंचार्ज समेत रोडवेज कर्मचारियों ने बसों को जल्दी जल्दी निकलवाकर जाम खुलवाया।