फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police officers, soldiers tied a rakhi

पुलिस अधिकारियों, जवानों को बांधी राखी

Thu, 18 Aug 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Thu, 18 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
 Police officers, soldiers tied a rakhi
राख्‍ाी - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार। जागृति गढ़वाल जनजागरण संस्था और किशोर न्याय बोर्ड जिला पौड़ी की ओर से कोटद्वार की कोतवाली में आयोजित रक्षा बंधन समारोह में संस्था से जुड़ी बहनों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांधकर क्षेत्र को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प मांगा।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संस्था अध्यक्ष मनीष भट्ट के नेतृत्व में 21 बहनें कोतवाली पहुंची। उन्होंने पुलिस सीओ, कोतवाल, एसआई व एसएसआई सहित अनेक पुलिस कर्मियों को रखी बांधी। उन्होंने पुलिस कर्मियों से महिला अपराध व नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नशे के कारण अनेक बहनों के भाई अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। नशा उन्हें अंदर से खोखला कर रहा है, जिससे बहनें बहुत दुखी हैं। जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी वचन सिंह राणा ने बहनों को उनकी मांग पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद संकल्प के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाल ने कोतवाली परिसर में अमरूद का पौधा रोपा।
विज्ञापन

उधर, कोटद्वार और निकटवर्ती क्षेत्रों में रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। वहीं भाई ने बहन की रक्षा का संकल्प लिया। बृहस्पतिवार सुबह से ही राखी और मिठाई की दुकानों में भीड़ लगी रही। बहनों ने भाइयों के घर जाकर उनकी आरती उतारी और राखी बांधकर भाई का मुंह मीठा कराया। भाई ने रक्षा का संकल्प लेते हुए बहन को उपहार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जयहरीखाल ब्लाक के जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासेण में रक्षाबंधन पर्व सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय की 150 छात्राओं ने सभी विद्यार्थियों को राखी बांधकर त्योहार मनाया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी, महेश बिरला, संगीता चौहान, पंकज दीक्षित, मुकेश कुमार, हिमानी सेमवाल व स्वेता जागोन आदि मौजूद थे। े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed