फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police more and more players to participate in the Olympics

पुलिस के अधिक से अधिक खिलाड़ी ओलंपिक में करें प्रतिभाग

Fri, 09 Sep 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Fri, 09 Sep 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन

पुलिस की तीन दिवसीय 14 वीं अंतर जनपदीय पुलिस एवं वाहिनी राइफल/रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को एसएसबी फायरिंग रेेंज धोबीघाट में हुआ। प्रतियोगिता मे्ं 20 टीमों के 264 अधिकारी व कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन आयोजित 100 गज रायफल शूटिंग में नारायण गिरी (31बटालियन) व 200 गज में कांस्टेबल नरेंद्र सिंह आईआरबी रामनगर प्रथम स्थान पर रहे।

विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक पीएसी अमित सिन्हा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य है कि पुलिस के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करें। सिन्हां ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलता है।
विज्ञापन


विभाग का प्रयास है कि उनके खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में ओलंपिक में प्रतिभाग करें। सिन्हा ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के एक और जनपद में पुलिस विभाग का फायरिंग रेंज स्थापित होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी पौड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी जनपदों की 13  टीम, पांच वाहनियां,  दो एटीसी व एक एसडीआरएफ सहित 20 टीमों के 264 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता के तहत 100 व 200  रायफल शूटिंग स्पर्धा हुई।


100 गज में नारायण गिरी 31 बटालियन प्रथम व प्लाटून कंमाडर नीरज 40 पीएससी द्वितीय स्थान पर रहे। 200 गज में नरेंद्र सिंह आईआरबी रामनगर प्रथम व कमलेश नेगी आईआरबी हरिद्वार दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed