{"_id":"62b3492f0194b768875283c1","slug":"police-made-youth-aware-of-agneepath-scheme-kotdwar-news-drn4152972179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अग्निपथ सेना भर्ती योजना के लिए युवाओं को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अग्निपथ सेना भर्ती योजना के लिए युवाओं को किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की अग्निपथ सेना भर्ती योजना को लेकर युवाओं में फैल रही भ्रांति को दूूर करने के लिए कोटद्वार पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत पुलिस सभी कोचिंग सेंटरों में जाकर युवाओं को योजना के लिए प्रेरित कर रही है।
बृहस्पतिवार को एसएसआई जगमोहन रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम कोटद्वार के विभिन्न कोचिंग सेंटरों में पहुंची। उन्होंने युवाओं को केंद्र सरकार की अग्निपथ सेना भर्ती योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब सेना में सैनिक (जवान), नेवी में नाविक और एयरफोर्स में एयरमैन की भर्ती इस योजना के तहत होंगी। भर्ती प्रक्रिया पूर्व की भांति रहेगी। जो सैनिक भर्ती होंगे, उन्हें अग्निवीर नाम दिया जाएगा। भर्ती होने के लिए 17 से 21 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता दसवीं और बारहवीं पास रखी गई है। बताया कि 4 साल के बाद सेना से ड्यूटी मुक्त होने वाले 75 फीसदी अग्निवीरों को 11.71 लाख रुपये की सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा उनको मिले कौशल प्रमाणपत्र और बैंक लोन के जरिये उन्हें दूसरी नौकरी शुरू करने में मदद की जाएगी। नौजवानों को केंद्र और राज्य सरकार रोजगार में प्राथमिकता प्रदान करेगी। यूपी, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश सरकार ने अपनी पुलिस भर्तियों में इन युवाओं को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। सभी अग्निवीरों का 48 लाख रुपये का नॉन-प्रीमियम इंश्योरेंस कवर होगा। ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 44 लाख रुपये की अतिरिक्त अनुग्रह राशि मिलेगी। उन्होंने युवाओं से योजना की जानकारी अपने साथियों को भी देने की अपील की।