{"_id":"6aeb1f195a252dc7db03c62c","slug":"police-held-a-meeting-with-traders-regarding-security-for-diwali-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127857-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने व्यापारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने व्यापारियों के साथ की बैठक
Wed, 04 Nov 2026 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलालघाटी पुलिस चौकी पर किशनपुर और झंडीचौड़ के व्यापार संघ पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर बाजार की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर निर्देश दिए गए।
बुधवार सुबह हुई बैठक में चौकी प्रभारी राजाराम डोभाल ने व्यापारियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रखने और अग्निशमन यंत्र सहित आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करने और बाजार में यातायात व्यवस्था बनाए रखने को कहा। विशेष रूप से पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई। बैठक में किशनपुर व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील थपलियाल, शुभम कुमार, शैलेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद