{"_id":"6775751171e5d662c200dca1","slug":"police-caught-a-drug-smuggler-with-28-grams-of-smack-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-583753-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पुलिस ने 28 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पुलिस ने 28 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान स्टेशन रोड के समीप 28 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को दबोच लिया है। आरोपी बरेली से स्मैक लाकर क्षेत्र के युवाओं को बेचने की फिराक में था। आरोपी से बरामद स्मैक का बाजार मूल्य करीब 9 लाख रुपये आंका गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां कोटद्वार के आदेश पर आरोपी को पौड़ी जेल भेजा जा रहा है।
कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने देवभूमि को वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि विजन रखा है। उनके विजन को साकार करने के लिए एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने सभी अधीनस्थों को अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में बुधवार को उनके व सीआईयू प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्टेशन रोड स्थित एक गली से 28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर अनिल कुमार निवासी अंबाला कैंट, हरियाणा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बरामद स्मैक को बरेली में गंगापुर चौक के पास एक भाभी नाम की महिला से खरीदी थी। वह स्थानीय व्यक्तियों और शिक्षण संस्थानों के छात्रों को नववर्ष में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाने की फिराक में था।