फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Poets expressed the pain of the mountain through their compositions

Kotdwar News: कवियों ने रचनाओं से बयां की पहाड़ की पीड़ा

Thu, 26 Dec 2024 03:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Poets expressed the pain of the mountain through their compositions
कोटद्वार। ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से पोखड़ा ब्लॉक अंतर्गत गवांणी गांव में आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पहाड़ की पीड़ा को व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान शिशु मंदिर गवांणी में रंग मंच के लिए भागेश्वरी देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

काव्य गोष्ठी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के प्राचार्य प्रो. एमडी खुशवाहा ने किया। विशिष्ट अतिथि बदरी केदार मंदिर समिति के सदस्य पुष्कर जोशी, ग्राम प्रधान रेखा नवानी, फील गुड संस्था के संस्थापक सुधीर सुंद्रियाल, कार्यक्रम संयोजक प्रवेश नवानी ने कहा कि युवाओं को अपनी भाषा और अपनी माटी से जोड़ने के लिए कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है। गढ़वाली हिंदी काव्य गोष्ठी का आयोजन पूनम रावत ने उत्तराखंड की ज्वलंत समस्याओं पर आधारित कविता सुनाई।
विज्ञापन

अनुसूया प्रसाद नवानी ने गढ़वाली गीत उत्तराखंड में कृषि कैलेंडर कब क्या बोया काटा... जाता है सुनाई। मोहन चंद्र पांथरी ने उत्तराखंड की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर तंज कसते हुए काव्य पाठ किया। प्राचार्य प्रो. एमडी खुशवाहा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर कविता सुनाकर बालिका शिक्षा पर जोर दिया। प्रधानाचार्य दीप रावत ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शिशु मंदिर गवांणी के बच्चों ने काव्यपाठ और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व विचार मंच के संस्थापक प्रवेश चंद्र नवानी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। पयास पोखड़ा की अध्यक्षता में आयोजित काव्य गोष्ठी में प्रधानाचार्य पुष्पा रावत, वीपी डबराल, विजयानंद लिंगवाल, सुनीता नवानी, विनीता जोशी, वीरेंद्र सिंह रावत, प्रवेश गौनियाल, दुर्गा गौनियाल, वीना नवानी, ईशा नेगी, सुरेंद्र प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक टीकाराम पोखरियाल ने किया।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed