फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   PM Modi's life has always been dedicated to serving the nation and the people: Tirath

पीएम मोदी का जीवन सदैव राष्ट्र एवं जन सेवा के लिए समर्पित: तीरथ

Sat, 20 Sep 2025 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's life has always been dedicated to serving the nation and the people: Tirath

विज्ञापन
श्रीनगर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को आदिति पैलेस में भाजपा की ओर से प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सदैव राष्ट्र और जन सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के केदारनाथ से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उनकी तपस्या स्थली मोदी गुफा के नाम से प्रसिद्ध है।उन्होंने श्रीनगर में रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य वीएस कर्नाटक ने की। संचालन भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, प्रेमलाल पांडे, शशि जुयाल, प्रमिला भंडारी, मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर, दिनेश पटवाल, क्रांति किशोर नेगी, मीडिया प्रभारी प्रकाश सती, भारत बिष्ट, गुणानंद, चंदन सिंह चौहान, भास्करानंद अंथवाल, कुलीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed