Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Players of Kotdwar and Army Boys won football matches

कोटद्वार और आर्मी ब्वॉयज के खिलाड़ियों ने जीते फुटबाल मैच

Sat, 09 Jan 2021 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Players of Kotdwar and Army Boys won football matches
मोटाढांक मिनी स्टेडियम में आयोजित शहीद मुकेश विष्ट स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में जूझते खिलाड़? - फोटो : KOTDWAR
राज्य स्तरीय शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन कोटद्वार और आर्मी ब्वॉयज के खिलाड़ियों ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

शनिवार को मोटाढांक स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर-23 कोटद्वार और लैंसडौन के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। मैच के पहले हॉफ में कोटद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोटद्वार के अनीस नेगी और सुनील असवाल ने एक के बाद एक लैंसडौन के गोलपोस्ट पर दो गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। मैच के 38वें मिनट में लैंसडौन के हर्ष थापा ने गोल कर स्कोर 2-1 किया। दूसरे हॉफ में कोई भी गोल नहीं होने पर कोटद्वार ने 2-1 से मैच जीत लिया।

दूसरा मैच आर्मी ब्वॉयज और कोटद्वार अंडर-19 टीम के बीच खेला गया। आर्मी ब्वॉयज ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ी अजयेंद्र ने गोल कर स्कोर 1-0 किया। इसके बाद आर्मी ब्वॉयज के विवेक राणा ने दूसरा गोल कर 2-0 की निर्णायक बढ़त हासिल की। इसके बाद कोटद्वार ने मैच में वापसी के कई प्रयास किए, लेकिन आर्मी ब्वॉयज के खिलाड़ियों ने उनको मौका नहीं दिया। आर्मी ब्वॉयज ने मैच 2-0 से जीता। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं व वरुण इस्टवाल ने सुनाया। निर्णायक की भूमिका रजत नेगी, ऋतिक नेगी, शिवा चौधरी और गौरव केस्टवाल ने निभाई। मैच शुरू होने से पूर्व शाही फुटबॉल कोच स्व. एमएल जैन के लिए दो मिनट तक मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सेना के पूर्व फुटबालर श्रीचंद सिंह नेगी, जिला फुटबाल एसोसिएशन पौड़ी के अध्यक्ष सुनील रावत, महेश कुकरेती, विनोद पंत, सिद्धार्थ रावत, संदीप नैनवाल, तुषार जोशी, बलदेव नेगी, दिनेश चंद सिंह रावत, जेपी बहुखंडी और राजेंद्र गुसाईं आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed