{"_id":"6aedb11c10d7f854e503d334","slug":"players-displayed-their-strength-in-the-annual-sports-function-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127901-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: वार्षिक क्रीड़ा समारोह में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: वार्षिक क्रीड़ा समारोह में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वार्षिक क्रीड़ा समारोह में प्राचार्य मनोज उप्रेती ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही उनमें अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुनील सिंह के निर्देशन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आकृति ने पहला, सलोनी ने दूसरा और अंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में आकृति प्रथम, तानिया द्वितीय और हिमानी तृतीय स्थान पर रहीं।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में किरण ने पहला, सलोनी ने दूसरा और अंशिका रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। शतरंज प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम और निशा द्वितीय रहीं। इसके अलावा खो-खो, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।