{"_id":"5d4d5d728ebc3e6cf231b001","slug":"played-the-trumpet-of-the-movement-for-the-construction-of-laldhang-road-kotdwar-news-drn3157874164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालढांग मार्ग निर्माण के लिए आंदोलन का बिगुल बजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालढांग मार्ग निर्माण के लिए आंदोलन का बिगुल बजाया
विज्ञापन
नागरिक मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और तहसील में धरना दिया। इस मौके पर दो सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। चेतावनी दी कि राज्य और केंद्र सरकार लालढांग मार्ग निर्माण की बाधाओं को दूर कर सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे।
शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कंडी रोड गढ़वाल और कोटद्वार की लाइफ लाइन है। दोनों मंडलों की जनता वर्षों से इस मार्ग के निर्माण की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी लालढांग-चिलरखाल मार्ग का 11 किमी हिस्सा नहीं बन पा रहा है।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर कर निर्माण कार्य पूरा कराने, वन अधिनियम, सेंचुरी क्षेत्र, बफर जोन, वन्य जीवों का संरक्षण मानव हितों के अनुकूल बनाने के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में नागरिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी, उपाध्यक्ष शोभा बहुगुणा भंडारी, नागेंद्र उनियाल, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत, गोपाल बंसल, जयश्री मैंदोला, राजेंद्र सिंह नेगी, गोविंद डंडरियाल, एनपी उनियाल, जेएस भंडारी, विनोद कुकरेती, जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, सचिव विजयपाल सिंह नेगी, पार्षद सौरव नौडियाल, पार्षद गीता नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने लालढांग मार्ग के आंदोलन को दिया समर्थन
कोटद्वार। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-स्थल पहुंचकर नागरिक मंच के धरने का समर्थन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, कृष्णा बहुगुणा, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल आदि मौजूद रहे।
-फोटो