{"_id":"58386d304f1c1b663a13ba8f","slug":"play-in-the-national-hockey-students-of-kotdwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हॉकी में खेलेंगी कोटद्वार की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हॉकी में खेलेंगी कोटद्वार की छात्राएं
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीआईसी कोटद्वार और जीजीआईसी कलालघाटी की पांच छात्रा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेलने का मौका मिला है। राष्ट्रीय स्तर की अंडर-14 सब-जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए जाने वाली उत्तराखंड की टीम में कोटद्वार से पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये पांचों पहली बार नेशनल खेलने जा रही हैं, जिसमें चार खिलाड़ी जीजीआईसी कोटद्वार की हैं।
शुक्रवार को खिलाड़ियों की टीम अपने कोच के साथ देहरादून होते हुए हरियाणा के रोहतक के लिए रवाना हो गए हैं। जीजीआईसी कोटद्वार की हॉकी कोच अनीता बिष्ट की अगुवाई में ये खिलाड़ी शुक्रवार को देहरादून के वर्णी जैन इंटर कालेज में पहुंचेंगे। यहां से उत्तराखंड की टीम एक साथ हरियाणा के लिए रवाना होंगी।
कोच अनीता बिष्ट ने बताया कि रोहतक में 27 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीजीआईसी कोटद्वार की छात्रा प्रियांशी, अमीषा थापा, अलफिशा, हिमांशी का और जीजीआईसी कलालघाटी की आकांक्षा का चयन हुआ है। इनका चयन गत 22 से 25 अक्तूबर के बीच देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया गया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य से 18 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं।