फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pitching picks up pace after slow start at railway station

Kotdwar News: रेलवे स्टेशन पर मंद शुरुआत के बाद पिचिंग ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 22 Jan 2025 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Pitching picks up pace after slow start at railway station
कोटद्वार। दिल्ली रेलमार्ग पर कोटद्वार में स्थित अंतिम रेलवे स्टेशन के यार्ड सुदृढ़ीकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। यार्ड के कुछ हिस्से में बोल्डर बिछा दिए गए हैं और शेष हिस्से में बेस तैयार किया गया है। वहीं, अंतिम छोर पर सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है।
विज्ञापन

विगत वर्ष मानसून के दौरान पानी के बहाव से रेल ट्रैक के आसपास काफी मिट्टी कटान हुआ था और कई जगह पर ट्रैक की साइडें जर्जर हो गई थीं। अमर उजाला ने इस स्थिति को रेल ट्रैक के लिए खतरा बताते हुए फोटो सहित प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए आए डीआरएम ने रेलवे यार्ड के सुदृढ़ीकरण के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए थे। दो माह पूर्व रेलवे ने 70 लाख रुपये के बजट से पिचिंग का कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन

पिचिंग के शुरुआती चरण में रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग की केबिल पिचिंग के लिए सुरक्षा दीवान बनाने में बाधक बनी थीं, लेकिन तकनीकी अड़चन को दूर कर निर्माण कार्य को तेजी से शुरू किया गया। पिचिंग के लिए बनाए गए बेस पर बुधवार को पोकलेन मशीन तेजी से बोल्डर डालने में जुटी रही। बताया गया है कि बोल्डर को बिछाकर उन्हें फिक्स करने का काम किया जाएगा। कार्य निपटने पर खाली स्थान पर मानसून सत्र में वृहद पौधरोपण कर क्षेत्र को सुरक्षित के साथ साथ खूबसूरत भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed