फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pipeline damaged, drinking water supply halted in three villages including Dhargaon

Kotdwar News: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, धरगांव समेत तीन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप

Thu, 02 Jan 2025 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Pipeline damaged, drinking water supply halted in three villages including Dhargaon
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से धरगांव समेत आसपास के तीन गांवों में चार दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। स्थिति यह है कि ग्रामीण किसी तरह पानी की व्यवस्था कर हलक तर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जल संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन


धरगांव निवासी जावेद अहमद, नसीम अहमद, खुर्शीद अहमद, निसार अहमद, सलील अहमद, इमामुद्दीन और रईस अहमद आदि ने बताया कि उनके गांव समेत आसपास के गांव अमगड़ी और सौंटियालधार में चरेख पेयजल योजना से पेयजल की आपूर्ति होती है। चार दिन पहले सिमलखेत गांव में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से तीनों गांवों के करीब 72 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत धरगांव के 40 परिवारों को हो रही है। गांव के आसपास कोई प्राकृतिक स्रोत नहीं है।
विज्ञापन

एक पुरानी डिग्गी है, जिसमें बहुत कम पानी आता है। इसी डिग्गी से पानी ढोकर ग्रामीण किसी तरह अपना हलक तर कर रहे हैं। कहा कि ग्रामीण बुधवार और बृहस्पतिवार को पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए थे, लेकिन संसाधनों के अभाव में सफलता नहीं मिल पाई। ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों से पेयजल लाइन की जल्द मरम्मत कराकर तीनों गांवों में पेयजल की आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



यह मामला संज्ञान में है। सिमलखेतू गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इस दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस संबंध में फीटर को पेयजल लाइन की जल्द मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।

- विमल गुसाईं, जेई दुगड्डा ग्रामीण जल संस्थान कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed