फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People waited for hours for a seat in plain route buses

मैदानी रूट की बसों में सीट के लिए घंटों इंतजार करते रहे लोग

Sun, 29 May 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
People waited for hours for a seat in plain route buses
रविवार को रोडवेज बस अड्डे पर मैदानी रूट पर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। रोडवेज बस की कमी के कारण लोगों को बस में सीट पाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं जीएमओयू बसें यात्रा में लगी होने के कारण अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

वीकेंड पर घर आए अधिकतर लोग सोमवार को ड्यूटी पर जाने के कारण रविवार को दिल्ली आदि क्षेेत्रों को जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच गए, जिसके कारण मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जयपुर, चंडीगढ़, अमृतसर की बसों को पकड़ने के लिए लोगों में मारामारी रही। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रोडवेज बस अड्डे पर सवारियों की भीड़ लग गई। बसों की कमी के कारण लोगों को घंटों तक बस का इंतजार करना पड़ा। एक बस के लगते ही यात्रियों में सीट कब्जाने के लिए होड़ लगी रही। वहीं कोटद्वार डिपो की प्रभारी शांति बिष्ट ने बताया कि रविवार को मैदानी रूट पर 15 बसों का संचालन किया गया। उधर, जीएमओयू की अधिकतर बसों के चारधाम यात्रा पर चले जाने के कारण बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस का संचालन नहीं होने पर लोगों को महंगे दाम पर मैक्स में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी में भी श्री सिद्धबली में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
वीकेंड पर सिद्धपीठ श्री सिद्धबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने गर्मी की परवाह किए बिना तेज धूप में नंगे पांव घंटों लाइन में लगकर श्री सिद्धबली के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिद्धबली बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचने लग गए। दस बजे तक मंदिर से लेकर सिद्धबली पुल तक श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। मंदिर में भीड़ को देखते हुए सुबह से ही पीडब्लूडी कालोनी से लेकर मंदिर के मुख्य द्वार तक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं को लेकर पहुंचे बड़े वाहनों को गिंवाई स्रोत-डिग्री कालेज मार्ग पर रोक दिया। ऑटो को भी केटीआर के रिशेप्सन सेंटर तक ही आवाजाही की अनुमति दी गई। सिद्धबली की पार्किंग तिलवाढांग चौकी, केटीआर के रिशेप्सन सेंटर की पार्किंग फुल होने के कारण अन्य वाहनों को हाईवे पर पीडब्लूडी गोदाम तक सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई। सिद्धबली पुल पर वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed