फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People outraged by rape and assault demonstrated

दुष्कर्म और मारपीट से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Mar 2021 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
People outraged by rape and assault demonstrated
पौड़ी जिले के एक गांव में युवती से दुष्कर्म और मारपीट से आक्रोशित लोगों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर फरार आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने और उसे सख्त सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को शैल शिल्पी विकास संगठन के बैनर तले कोटद्वार के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। लोगों ने कहा कि 20 मार्च को घटना के बाद से आरोपी फरार हैं लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने राज्यपाल से फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कराने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता देने, प्रकरण की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराने, आरोपियों को कठोर दंड दिलाने, ऐसी घटनाओं के समाधान के लिए तहसील स्तर पर कमेटी गठन की मांग की। इस दौरान शैल शिल्पी विकास संगठन के संयोजक विकास कुमार आर्य, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, मीना बछवाण, शिव कुमार, सतीश प्रकाश, विमलेश नेगी, पूनम, विनीता भारती, सूरवीर खेतवाल, प्रीति देवी, कविता भारती, कुलदीप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

मेयर और पूर्व मंत्री ने भी की आरोपी की गिरफ्तार की मांग
कोटद्वार। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी ने भी दुष्कर्म के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की। यहां जारी बयान में पूर्व मंत्री और मेयर ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि जनपद में आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। कानून व्यवस्था चौपट होने से महिलाओं के साथ घटनाएं बढ़ रही हैं। कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने से बेहतर है कि कानून व्यवस्था को सख्त बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed