फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People immersed in the colors of Holi, a group roaming from village to village

होली के रंगों में डूबे लोग, गांव-गांव घूम रही टोली

Thu, 17 Mar 2022 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
People immersed in the colors of Holi, a group roaming from village to village
कोटद्वार के झंडाचौक में परिजनों संग पिचकारी की खरीदारी करता छोटा बच्चा। - फोटो : KOTDWAR
कण्वनगरी कोटद्वार होली के रंगों से सराबोर है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूरा इलाका होली के रंगों में डूबा हुआ है। महिलाएं होली के गढ़वाली और हिंदी गीत गाकर होली में रंग जमा रही हैं। पीली साड़ी और वस्त्र धारण कर महिलाओं की टोली गांव-गांव और मोहल्लों में घूम रही है।
विज्ञापन

कोटद्वार शहर, सुखरो पट्टी, पदमपुर मोटाढांक से लेकर हल्दूखाता, कलालघाटी, किशनपुर, झंडीचौड़ और सिगड्डी क्षेत्र में होली के पर्व को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। कई स्थानों पर होली दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देर शाम को होलिका दहन के बाद होली का रंग पूरे शबाब पर रहा। शुक्रवार को होलिका दहन वाले स्थान से होली गीत नृत्य शुरू होंगे। बृहस्पतिवार को सनेह पट्टी के लालपानी, ग्रास्टनगंज, कुंभीचौड़, रतनपुर से लेकर पदमपुर सुखरो, बालासौड़, शिब्बूनगर, सिमलचौड़, लालपुर, ध्रुवपुर, शिवपुर आदि में लोगों ने जमकर होली खेली और सामूहिक नृत्य किए। गढ़वाल सभा की ओर से तड़ियाल चौक में वृहद होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें होली के गीतों की धूम रही। संवाद
विज्ञापन

होली के रंगों से सजा बाजार, रंग, पिचकारी की दुकानों पर लगी भीड़
कोटद्वार। होली को त्योहार को लेकर बृहस्पतिवार को पूरे दिन होली के सामानों की खरीदारी को लेकर लोगों की बाजार में भीड़ उमड़ी रही। विभिन्न प्रकार के रंग अबीर, गुलाल, पिचकारी समेत चिप्स, पापड़, मिठाई आदि खाद्य पदार्थों की लोगों ने खरीदारी की। ग्राहकों की भीड़ के कारण दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में होली पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह से ही बाजार में भीड़ जुटी रही। पर्वतीय क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने इस दौरान जमकर खरीदारी की। पिचकारी, रंग, मुखौटा और गुलाल की बिक्री के लिए व्यापारियों ने फड़े सजाईं। पिचकारी और रंग खरीदने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। संवाद
लकड़ी पड़ाव में पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात
कोटद्वार। बीते 13 मार्च को लकड़ी पड़ाव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद से पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसएसपी के निर्देश पर लकड़ी पड़ाव और आमपड़ाव दोनों संवेदनशील स्थानों की हर गतिविधि पर पुलिस की निगाह बनी हुई है।
एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि लकड़ी पड़ाव में दिन रात नजर रखी जा रही है। होली पर्व को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। अधीनस्थ वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगाह बनाए हुए हैं। घटना की आड़ में किसी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है। एसएसपी ने शहरवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाने की अपील की है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि एसएसपी, एएसपी और पुलिस क्षेत्राधिकारी के दिशा निर्देशों का हर स्तर पालन करते हुए निगरानी व चौकसी बरती जा रही है। संवाद
होली गीतों के साथ उड़े रंग गुलाल
कोटद्वार। गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने होली के गीतों के साथ एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल लगा होली मनाई। इस मौके पर वैश्विक शांति, सहयोग व लोक मंगल की कामना की गई। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो वर्षों में संस्था की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था।

तड़ियाल चौक स्थित के-प्राइड मॉल में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ बसंती फाग, होरी खेले गिरिजानंदन, खोलि दे माता, खोल भवानी धार मा किवाड़ा आदि होली गीतों के साथ हुआ। इस मौके पर रंग गुलाल के जरिए सामाजिक सद्भाव समरसता का संदेश दिया गया। साथ ही सांस्कृतिक नृत्य, गायन आदि प्रतियोगिताएं हुईं। सिद्धबाबा कीर्तन मंडली ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में गढ़ भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष सीपी शर्मा, उपाध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, सचिव दीपक गौड़, कोषाध्यक्ष पिंकी खंतवाल, पूर्व अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, संरक्षक जीत सिंह पटवाल, गिरिराज सिंह रावत, कर्नल बीबी ध्यानी (सेनि.), महिला उपाध्यक्ष शशि नैनवाल, सत्यप्रकाश थपलियाल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed