फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   people dance on holi songs

होली के गीतों पर थिरके लोग

Sat, 19 Mar 2022 05:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
people dance on holi songs
पर्यटन नगरी लैंसडौन में होली के रंग गीतों के साथ झूमते युवा। - फोटो : KOTDWAR
वसंत ऋतु में फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले होली के पर्व को इस बार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। मैदान से लेकर पहाड़ तक होली पर्व की धूम रही। रंगोत्सव पर अबीर-गुलाल की बौछार के साथ होली के गीतों पर लोग झूमें। होल्यारों ने खूब रंग जमाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को होली के दिन कोटद्वार में होली का जबरदस्त रंग चढ़ा रहा। लोग एक दूसरे को होली का टीका लगाकर गले मिले और जमकर रंग उड़ाया। नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों और बीईएल कालोनी में होली की धूम रही। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने होली पर जमकर रंगों की बौछार की और होली के गीतों पर ठुमके लगाए। महिला पतंजलि, गढ़वाल सभा के साथ ही लोक कलाकारों ने घर-घर जाकर हारमोनियम और ढोलक की थाप पर नृत्य करते हुए होली के लोकगीत गाए। कोटद्वार कोतवाली में शनिवार को होली महापर्व का आयोजन किया गया। दुगड्डा, सतपुली, यमकेश्वर और धुमाकोट में भी होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

उधर, लैंसडौन में होरी खेले रघुवीरा अवध में सहित होली के गीतों की धुनों पर छावनी नगर में रंगोत्सव की धूम रही। सार्वजनिक स्थल गांधी चौक पर स्थानीय युवकों द्वारा पुलिस के सहयोग से होली का आयोजन किया गया था। होली के मतवाले भी गीतों की धुनों पर जमकर थिरके और होली के गीतों को गाते हुए नाच गाकर रंगोत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed