{"_id":"57c1cbec4f1c1bf638d4fc88","slug":"people-are-wandering-in-the-rain-to-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में भी पानी के लिए भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में भी पानी के लिए भटक रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Sat, 27 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के चोपड़यू, पाबौ बाजार और सिमखेत गांव में बरसात के दिनों में भी ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे बरसात का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इससे गांव में कभी भी भयंकर बीमारी फैल सकती है।
विज्ञापन
चोपड़यू गांव के ग्रामीण कृष्ण बल्लभ पोखरियाल, सोबन सिंह कठैत व गोवर्धन कैथोला आदि ने बताया कि गांव में करीब बीस दिन से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण उन्हें बरसात का पानी पीना पड़ रहा है। बरसात के पानी से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
पाबौ बाजार निवासी राजेंद्र सिंह रावत, विपिन कोठियाल, विजय सिंह नेगी व संदीप कोठियाल ने बताया कि 16 अगस्त को हुई भीषण बारिश से पाबौ बाजार, सिमखेत गांव की सैकड़ों की आबादी के लिए बनी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से पेयजल लाइनों को सुचारु नहीं किया गया है।
विज्ञापन
गांवों में पानी के अन्य स्रोत से ग्रामीण और मवेशी एक ही गदेरे से पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल संस्थान को इस संबंध में सूचना दी गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।