{"_id":"609fcf328ebc3ecd8b232a31","slug":"people-are-not-taking-lessons-even-after-growing-corona-kotdwar-news-drn378817458","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना बढ़ने पर भी लोग नहीं ले रहे सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना बढ़ने पर भी लोग नहीं ले रहे सबक
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ने के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। शनिवार को कोटद्वार के बाजारों में लोगों ने जमकर सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाई।
प्रशासन ने गोखले मार्केट पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाजार में घुसने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी। बाजार में लगने वाली ठेलियों को भी हटा दिया।
शनिवार को कोटद्वार के सुमन मार्ग और गोखले मार्ग में लोगों की भीड़ लगी रही। लोग सब्जी और फल लेने की होड़ में सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए। सुबह आठ से दस बजे तक बाजार में खूब भीड़ उमड़ी। एसडीएम योगेश मेहरा का कहना है कि गोखले मार्ग पर पूर्व में व्यापारियों के चालान काटते हुए उन्हें भीड़ एकत्र नहीं करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन भीड़ अधिक होने पर अब और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर चार वाहन सीज
कोटद्वार। लॉकडाउन के समय सड़कों पर बिना वजह के घूम रहे लोगों के खिलाफ अब प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम ने खुद ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए अभियान चलाया।
शनिवार को एसडीएम योगेश मेहरा ने सीओ अनिल जोशी के साथ कोटद्वार के झंडाचौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना कारण सड़क पर घूम रहे तीन लोगों की बाइक, सवारियां भरकर जा रही एक मैक्स सीज की। साथ ही कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले 222 लोगों को चालान किया। संवाद