{"_id":"5745d59e4f1c1b642c6916af","slug":"paurikhala-proud-on-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुदड़ी के लालों ने किया पौड़ीखाल का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुदड़ी के लालों ने किया पौड़ीखाल का नाम रोशन
अमर उजाला/श्रीनगर।
Updated Wed, 25 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
राज्य की मेरटि में 21वां स्थान प्राप्त करने वाले राहुल को मिठाई खिलाते प्रधानाचार्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 90 फीसदी अंक लाने वाले आनंद किशोर और जेईई मेन्स परीक्षा में सफल रहने अमित रतूड़ी जैसे बेटों की चाहत हर किसी को होगी। इन गुदड़ी के लालों की सफलता से उनके माता-पिता प्र्रफुल्लित हैं। आनंद की प्राथमिकता प्रशासनिक सेवा में जाने की है। जबकि अमित आईआईटी कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। दोनों होनहारों ने राजकीय इंटर कालेज पौड़ीखाल सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
देवप्रयाग से करीब 40 किलोमीटर दूर जीआईसी पौड़ीखाल टिहरी जिले का दूरस्थ विद्यालय है। इस विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र आनंद किशोर ने हाईस्कूल परीक्षा में 90 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। हालांकि वह राज्य की मेरिट लिस्ट में स्थान नहीं बना पाया, लेकिन उसकी उपलब्धि उसे अलग खड़ा करती है। ग्रामीण परिवेश के विद्यालय में आनंद ने बिना किसी ट्यूशन के बेहतर अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
आनंद के पिता इंदूभूषण रतूड़ी गांव में खेतीबाड़ी कर परिवार चलाते हैं। मां सरला गृहणी हैं। आनंद के बड़े भाई अमित ने हाल में इंजीनियरिंग संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी व अन्य इंजीनियरिंग संस्थान) में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) मेन्स में सफल रहे हैं। अमित भी जीआसी पौड़ीखाल से गत वर्ष इंटरमीडिएट कर चुके हैं। आनंद की बड़ी बहन पूजा ने भी इसी साल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
आनंद बताते हैं कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को देते हुए गणित की अतिथि शिक्षिका नीलम भट्ट का विशेष सहयोग बताया है। नीलम के मार्गदर्शन से उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हुई। जीआईसी पौड़ीखाल के प्रधानाचार्य कैलाश मैठाणी बताते हैं कि आनंद और अमित शुरू से ही पढ़ाई के मामले में आगे रहे हैं। उन्हे विश्वास था कि आनंद बेहतर अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन करेगा।