फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Patriotic songs echoed in the atmosphere

Kotdwar News: फिजा में गूंजे देशभक्ति के तराने

Sat, 17 Aug 2024 02:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs echoed in the atmosphere

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र में प्रभातफेरियां निकाली गईं और ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। शहर का मुख्य कार्यक्रम मालवीय उद्यान में हुआ, जहां गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वाधीनता सेनानियों के परिजनों, छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर देशवासियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारत संचार ब्यूरो की ओर से आयोजित दो दिवसीय विभाजन विभीषिका की स्मृति प्रदर्शनी एवं विद्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत की। भारत स्वाभिमान न्यास, ग्रीन पल्स सोसायटी, कांवड़ सेवा समिति, आधार शिला रक्तदान समूह एवं टीसीजी पब्लिक स्कूल की ओर से सतीमठ कण्वाश्रम से डिग्री कॉलेज के पास नगर वन तक तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन बलिदानी गौतम की माता नीलम देवी ने किया। इस मौके पर भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमित सजवाण, जिला प्रभारी दिनेश जुयाल, दलजीत सिंह, शहीद मंदीप रावत की मां सूमा देवी, प्रमोद बंसल, पूरणचंद्र पुरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रोटरी क्लब के भवन में क्लब के अध्यक्ष गुरुबचन सिंह ने ध्वजारोहण किया। तहसील में एसडीएम सोहन सिंह सैनी, कोतवाली में एएसपी जया बलोनी, नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। पीजी काॅलेज कोटद्वार में प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने ध्वजारोहण किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लालपुर में पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत और स्कूल की प्रधानाध्यापिका बबीता रावत ने ध्वजारोहण किया। गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग के सभागार में अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी (से.नि.) ने ध्वजारोहण किया। महर्षि विद्या मंदिर बीईएल रोड, मदरलैंड एकेडमी, एवीएन स्कूल हल्दूखाता, जीआईसी कुंभीचौड़, जीआईसी कोटद्वार, जीजीआईसी कोटद्वार, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, जीजीआईसी कलालघाटी, जीआईसी कण्वघाटी, जीआईसी जयदेवपुर सिगड्डी में भी छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली। जीआईसी द्वारी पैनों में विधायक दिलीप रावत ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर गणित शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती को गरीब बच्चों की शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सम्मानित किया गया।
.



विधायक रेनू बिष्ट ने किया ध्वजारोहण

दुगड्डा। विधायक रेनू बिष्ट ने दुगड्डा स्थित शहीद पार्क में क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी और मौलश्री का पौधा लगाया। इसके बाद उन्होंने गांधी चौक में तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि दुगड्डा की राज्य में पृथक पहचान है। कहा कि खस्ताहाल हो चुके शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए बजट की व्यवस्था की जाएगी। अमर क्रांतिकारियों की स्मृतियों का संरक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ बीडी रतूडी़, ईओ जीपी जोशी आदि मौजूद रहे। दुगड्डा में जीआईसी, जीजीआईसी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदि स्कूलों में आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।ब
विज्ञापन




बलिदानियों को याद किया गया



सतपुली/जयहरीखाल। नयार घाटी क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर तहसील मुख्यालय सतपुली, थाना सतपुली, नगर पंचायत कार्यालय समेत नयार घाटी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सभी जगह ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। प्रभातफेरी निकालकर नगर के कई विद्यालयों ने बलिदानियों को याद किया गया। तहसील परिसर में नायब तहसीलदार सुजान सिंह नेगी, थाना सतपुली में थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी, गांधी चौक पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी एवं सभी विद्यालय एवं कार्यालयों में संस्थाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में प्राचार्य प्रो. एलआर राजवंशी ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीडीओ जयकृत सिंह बिष्ट, प्रधान शिवानी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed