फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Parking space due to encroachment, big institute operators worried

Kotdwar News: अतिक्रमण की जद में पार्किंग की जगह, बड़े संस्थान संचालक परेशान

Sat, 18 Jan 2025 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Parking space due to encroachment, big institute operators worried

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के आरक्षित पार्किंग स्थल भी कई जगहों पर अतिक्रमण की जद में हैं। जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर में बड़े संस्थानों के भवनों के बाहर पार्किंग के लिए छोड़े गए स्थान पर भी अतिक्रमण हावी है। जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। नगर निगम प्रशासन समस्या से निजात नहीं दिला सका है।शहर में देवी रोड पर भारतीय स्टेट बैंक, मॉल है। सिताबपुर में मुख्य मार्ग पर एसबीआई लाइफ कार्यालय स्थित है। नजीबाबाद रोड पर केनरा बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के भवन हैं।
बदरीनाथ मार्ग पर बैंक, खाद स्टोर, डाकघर, अस्पताल समेत शहर में विभिन्न मुख्य मार्गों पर कई प्रमुख संस्थान हैं। जहां रोजाना छोटे-बड़े वाहनों से स्थानीय लोगों का विभिन्न कार्यों से आना-जाना रहता है। कुछ प्रतिष्ठानों के बाहर सीमित पार्किंग की व्यवस्था है, जबकि कुछ प्रतिष्ठानों के सामने नगर निगम का पार्किंग स्थल है। नगर निगम के आरक्षित पार्किंग स्थलों पर लोगों के स्थायी रूप से दोपहिया और चार पहिया वाहन खड़े हो रहे हैं और कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर इन पार्किंग स्थलों का व्यावसायिक रूप में उपयोग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




क्षेत्रीय नागरिकों शुभम, अनूप रावत, अजय रावत, अनुराग शर्मा, मुकेश रावत, मोहित कुमार, अजीत चौहान, प्रेम सिंह, विनय शर्मा, प्रमोद रावत, रवि कुमार समेत अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों कहना है कि निगम के पार्किंग स्थलों पर भी निगम प्रशासन का ध्यान नहीं है। इन क्षेत्रों में भी अतिक्रमण होने से वाहन सड़कों पर खड़े होने से समस्या बन रहे हैं। वहीं, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने नगर निगम के पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कराने के साथ ही प्रमुख संस्थानों के बाहर स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द ही उचित कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed