फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Paddy crop damaged due to infestation of stem borer in Bhabar

Kotdwar News: भाबर में तना छेदक कीड़े के प्रकोप से धान की फसल को नुकसान

Sun, 20 Sep 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 20 Sep 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop damaged due to infestation of stem borer in Bhabar
कोटद्वार। वार्ड-37 पश्चिमी झंडीचौड़ समेत भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल पर तना छेदक कीड़े (सुंडी) का प्रकोप बढ़ने से किसान परेशान हैं। कीड़े के कारण कई किसानों की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों की शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने क्षेत्र में खेतों का निरीक्षण कर बची फसल को सुरक्षित रखने के लिए दवा के छिड़काव की सलाह दी।
विज्ञापन


पार्षद सुखपाल शाह ने किसानों की शिकायत पर दुगड्डा ब्लॉक के कृषि प्रभारी केहर सिंह को सूचना दी। इसके बाद न्याय पंचायत प्रभारी अजय सिंह, जगत सिंह और पार्षद सुखपाल शाह ने किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। टीम ने कृषक नयन सिंह बिष्ट, शीशपाल सिंह रावत, कल्याण सिंह रावत और लव किशोर शर्मा समेत अन्य किसानों की धान की फसल का जायजा लिया।
विज्ञापन

कृषि प्रभारी केहर सिंह ने बताया कि तना छेदक कीड़ा धान के तने में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाता है। इससे फसल पकने से पहले सूख सकती है। उन्होंने प्रभावित किसानों से न्याय पंचायत किसान सेंटर, झंडीचौड़ कार्यालय पहुंचकर दवा लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद सुखपाल शाह ने क्षेत्र में किसान प्रशिक्षण शिविर लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक लोग खेती पर निर्भर हैं। जंगली जानवरों और कीटों से फसल को नुकसान होने के कारण किसानों को मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed