फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Oxygen purity of plant gets green signal, ICU also starts

प्लांट की आक्सीजन की शुद्धता को मिली हरी झंडी, आईसीयू भी शुरू

Sat, 15 May 2021 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Oxygen purity of plant gets green signal, ICU also starts
बेस अस्पताल कोटद्वार में ऑक्सीजन प्लांट से बनने वाली आक्सीजन गैस की शुद्धता को हरी झंडी मिलते ही कोविड और आईसीयू वार्ड में सप्लाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से कोटद्वार बेस अस्पताल में स्थापित 300 लीटर प्रति मिनट क्षमता के आक्सीजन प्लांट से मिलने वाली गैस मरीजों के लिए उपयुक्त पाई गई है। शुक्रवार शाम सात बजे से ही आक्सीजन की सप्लाई कोविड और आईसीयू यूनिट में दे दी गई। शनिवार को बेस अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. आदित्य तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि आक्सीजन प्लांट से सप्लाई मिलने के बाद मरीजों को आसानी से आक्सीजन मिल रही है। 10 बेड का आईसीयू भी शुरू कर दिया गया है।

कोविड प्रभारी मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डा. हरक सिंह रावत ने शनिवार को आईसीयू का निरीक्षण किया।
चौथी मंजिल पर बन रहे कोविड वार्ड का काम करें शुरू : डा. हरक सिंह रावत
कोटद्वार कोविड प्रभारी मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट लगने से पूर्व यहां आक्सीजन सिलेंडरों के जरिए लगभग 100 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही थी, लेकिन अब 200 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा सकती है। उन्होंने बेस अस्पताल की चौथी मंजिल पर बन रहे कोविड वार्ड के कार्य को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed