{"_id":"57ed41224f1c1bf4315743d2","slug":"over-the-years-the-road-has-not-been-paved","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षों से पक्की नहीं हुई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षों से पक्की नहीं हुई सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Thu, 29 Sep 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि खंड पौड़ी ने वर्ष 1997-98 में प्रेमनगर-गडोली-खंडाह मोटर मार्ग का निर्माण तो कर लिया, किंतु वर्षों बीत जाने के बाद भी मार्ग पक्का नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मोटर मार्ग को पक्का करने सहित मार्ग का नाम शहीद के नाम रखे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विकास खंड पौड़ी के एक दर्जन से भी अधिक गांवों को जोड़ने वाला प्रेमनगर-गडौली-खंडाह मोटर मार्ग बने दो दशक बीतने वाला है, किंतु आज तक विभाग मोटर मार्ग को पक्का नहीं कर पाया है। ग्रामीण अशोक थपलियाल ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि मार्ग का निर्माण वर्ष 1997-98 में किया गया था, लेकिन लोनिवि प्रांतीय खंड द्वारा वर्षों बीत जाने के बाद भी मार्ग का डामरीकरण नहीं करवाया गया है। कहा कि विभाग हर साल मार्ग के मरम्मत पर लाखों का बजट खर्च कर रहा है।
विज्ञापन
कहा कि विभागीय उपेक्षा से मंडल व जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्रीय जनता के लिए जान लेवा बना है। बरसात में जहां मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है, वहीं गर्मियों में धूल लोगों की सांसें रोक देती है। ग्रामीणों ने मार्ग का नामकरण शहीद कुलदीप सिंह के नाम से किये जाने व मार्ग के शीघ्र डामरीकरण की भी मांग की है।
विज्ञापन
विभाग के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह कहते हैं कि मार्ग के डामरीकरण के लिए स्टीमेट शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर कार्य करवाया जाएगा।