फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Outstanding teachers honored

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

Mon, 06 Sep 2021 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Outstanding teachers honored
कोटद्वार में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते रोटरी क्लब के पदाधिकारी। - फोटो : KOTDWAR
नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टीसीजी पब्लिक स्कूल सिमलचौड़ में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएसपी मनीषा जोशी और विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने किया। एएसपी मनीषा जोशी ने युवाओं और बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए शिक्षकों से इस दिशा में भी कार्य करने का अनुरोध किया। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर दुगड्डा ब्लाक के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के 150 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया। उधर, एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर 26 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा के लिए वरिष्ठ शिक्षिका हेमंती डबराल को सम्मानित किया गया। साथ ही 29 अन्य शिक्षकों और स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, प्रवेश चंद्र नवानी, एसपी कुकरेती, विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, उपनिदेशिका सोनम पंत कोठारी, प्रधानाचार्या आरती कंडवाल, उपप्रधानाचार्य विपिन जदली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रिंसिपल इलेवन ने टीचर इलेवन को हराया
कोटद्वार। शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कालेज मानपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रिकेट मैच में प्रिंसिपल इलेवन ने टीचर इलेवन को 10 रनों से हराया। कैरम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मनबीर सिंह बिष्ट, हेमंत गुसाईं व राकेश शाह और कमलेश रावत की जोड़ी के बीच खेला गया, जिसका परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। संगीत कुर्सी दौड़ में सोनू रावत, संगीता बिष्ट और मेहरीन इदरीशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता शिक्षकों को प्रधानाचार्य वरुण भदोला ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष भदोला व कमलेश रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘व्यक्तित्व विकास पर जोर दें शिक्षक’
कोटद्वार। लालबत्ती चौक स्थित एक होटल में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष डा. केएस नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का कार्य बच्चों के चरित्र निर्माण व उनके व्यक्तित्व विकास पर जोर देना होना चाहिए। शिक्षक का समाज में सर्वोच्च स्थान होता है। इस अवसर पर शिक्षक डॉ. मंजू कपरवाण, संतोष नेगी, सिद्धार्थ कोटनाला को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में रोटरी सचिव ज्योति स्वरुप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, संयोजक अशोकअग्रवाल, संजीव अग्रवाल, डीपी सिंह, रेणुका गुसाईं, विजय कुमार माहेश्वरी, मंयक प्रकाश कोठारी, नरेंद्र गोयल, डॉ. संध्या नेगी, बीना रावत आदि मौजूद रहे। सम्मान समारोह का संचालन अशोक अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed