फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Outstanding performance 173 students honored

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 173 छात्र-छात्राएं सम्मानित

Fri, 29 Oct 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Outstanding performance 173 students honored
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विगत दो शैक्षिक सत्रों में शैक्षणिक, खेल, कला समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 173 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि पुरस्कार अच्छे व्यवहार और प्रतिस्पर्द्धा की भावना को प्रोत्साहित करने का तरीका है। उन्होंने कक्षाओं में सर्वाधिक अंक लाने वाले 49 छात्र-छात्राओं, एक भारत श्रेष्ठ भारत, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे 24 छात्र-छात्राओं, इंडोर खेल प्रतियोगिताओं में विजयी रहे 50 खिलाड़ियों और अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं में विजयी रहे 50 छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. आरएस चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एमडी खुशवाह, छात्रसंघ प्रभारी डॉ. डीएस चौहान, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. संजीव कुमार, परिषद प्रभारी डॉ. विनोद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed