फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Orders issued to kill the attacking leopard

Kotdwar News: हमलावर गुलदार को मारने के आदेश जारी

Fri, 14 Nov 2025 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 14 Nov 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
Orders issued to kill the attacking leopard
सतपुली (कोटद्वार)। गढ़वाल वन प्रभाग के पोखड़ा रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगड़ीगाड के बगड़ी गांव में महिला की मौत के बाद वन विभाग ने हमलावर गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। वन विभाग की ओर से गुलदार के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए छह कैमरा ट्रैप व दो पिंजरे भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

पैठाणी से ट्रैंकुलाइज गन मंगाई गई है। ट्रैंकुलाइज टीम के भी जल्द गांव पहुंचने की उम्मीद है। वनकर्मियों की 18 सदस्यीय टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रात को ग्रामीण शव को लेकर रेंज कार्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने प्रदर्शन किया। ग्रामीण हमलावर गुलदार को मारने के आदेश जारी करने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने आदेश जारी न होने की दशा में शुक्रवार को रेंज कार्यालय में प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी थी, जिसके बाद वन विभाग के आला अधिकारियों की ओर से हमलावर गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश जारी होने के बाद रेंज कार्यालय में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। उधर, पोखड़ा रेंज का अतिरिक्त प्रभार देख रहे दमदेवल के रेंज अधिकारी आरएस नेगी ने बताया कि हमलावर गुलदार को मारने के आदेश जारी हो गए हैं। गुलदार के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए गांव में छह कैमरा ट्रैप व दो पिंजरे लगा दिए गए हैं।

.
आदेश जारी होने के बाद धरना स्थगित
पोखड़ा रेंज क्षेत्रांतर्गत पोखड़ा ब्लॉक के बगड़ी गांव में बृहस्पतिवार को गुलदार ने वृद्धा रानी देवी को मौत के घाट उतार दिया था।गुलदार को मारने के आदेश जारी होने के बाद ही परिजन शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। पोखड़ा के रेंज अधिकारी नक्षत्र शाह ने बताया कि रेंज ऑफिस पोखड़ा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गमगीन माहौल में पैतृक घाट पर मृतका रानी देवी की अंत्येष्टि की गई। वहीं, रेंज कार्यालय में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed