फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Opposition to outsource appointment of retired personnel

सेवानिवृत्त कार्मिकों की आउटसोर्स से नियुक्ति का विरोध

Fri, 24 Sep 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Opposition to outsource appointment of retired personnel
उत्तराखंड वन विकास निगम की क्षेत्रीय इकाई की बैठक में सेवानिवृत्त कार्मिकों की आउटसोर्स से नियुक्ति का विरोध करते हुए पूर्व की भांति दैनिक वेतन के आधार पर दैनिक कर्मचारियों की तैनाती की मांग की गई। कहा गया कि विभाग में फील्ड स्टाफ की भारी कमी बनी है और सेवानिवृत्त कार्मिकों को आउटसोर्स के माध्यम से रखा जा रहा है। इसका विरोध किया जाता है। बैठक में मालन नदी में अवैध खनन से उपजे हालात पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

कोटद्वार पनियाली वन निगम डिपो परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी ने छह प्रमुख मांगों पर चर्चा की। कहा कि बैठक में पारित प्रस्तावों को वन निगम के महाप्रबंधक निशांत वर्मा के समक्ष उठाया गया है। बैठक में कर्णप्रयाग और पौड़ी डिपो में लेखाकार की तैनाती, चतुर्थ श्रेणी से स्केलर पद पर पदोन्नति करने, फील्ड और डिपो से अपनी सेवाएं दे रहे छटनीशुदा कार्मिकों को वर्दी और बोनस का लाभ दिए जाने और मालन नदी में वन निगम का कार्य शुरू करवाने से पहले उच्चस्तरीय निरीक्षण कार्य करवाने के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में मालन नदी में प्रशासन एवं वन विभाग की शिथिलता के कारण अवैध खनन कारोबारियों की ओर से बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं। यदि वन निगम एनओसी मिलने के बाद कार्य शुरू कर देगा तो इसका पूरा दोषारोपण वन निगम पर थोप दिया जाएगा। कहा कि नदी में खनन चुगान से पहले वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से निरीक्षण कराया जाए। बैठक में जगदीश बहुखंडी, नैन सिंह सौंद, महेश चौधरी, प्रेमचन्द घिल्डियाल, गोपाल रावत, दलीप सिंह रावत, राजवीर चौधरी, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, दलवीर सिंह रावत, हरि सिंह रावत, गणेश जुयाल समेत सभी पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed